पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लूट और मारपीट का चौथा आरोपी नहीं आया पकड़ में

लूट और मारपीट का चौथा आरोपी नहीं आया पकड़ में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन दिन बाद भी कोसागोंदी में मछली ठेकेदार से मारपीट कर 45 हजार लूटने वाले चार में से एक आरोपी खेमचंद उर्फ चुटिया यादव पकड़ में नहीं आया है।

पुलिस को दो आरोपी प्रेमलाल साहू (23) से 5180 रुपए व भोलाराम साहू (26) से 9320 रुपए यानि कुल 14500 रुपए मिले हैं। बाकी रकम फरार आरोपी के पास होने की आशंका है। मुख्य आरोपी छेदीलाल को तो ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया था। जिसे बंधक बनाकर रखा गया था। एसपी आईके एलेसेला ने बताया गुरुर पुलिस के साथ स्पेशल स्क्वाड टीम चौथे आरोपी की तलाश कर रही है। पकड़े गए तीनों आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। तालाब में मछली नहीं देने पर अरमरीकला के छेदीलाल ने प्रार्थी श्रवण कुमार के साथ विवाद किया था। वह अपने तीन साथियों के साथ श्रवण के घर जाकर डंडे से मारपीट की। पांच साल की बेटी उर्वशी का गला दबा दिया था। घटना में श्रवण के बाएं कान से कम सुनाई दे रहा है। प|ी को डाॅक्टरों ने सोनोग्राफी कराने की सलाह दी है क्योंकि गर्भ में छह महीने का बच्चा पल रहा है।

खबरें और भी हैं...