पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिकमास आज से, पिछले साल की अपेक्षा इस बार 20 दिन देर से शुरू होंगे त्योहार

अधिकमास आज से, पिछले साल की अपेक्षा इस बार 20 दिन देर से शुरू होंगे त्योहार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस बार 16 मई से 13 जून तक अधिकमास रहेगा। यह मास हर 3 साल में आता है। पिछली बार 2015 के अषाढ़ी माह में अधिकमास आया था। दो अषाढ़ी एक साथ पड़े थे। गढ़ना के तीन साल पूरे होने पर अधिकमास आएगा। इसके कारण तीज-त्योहार 20-25 दिन देरी से पड़ेंगे। इस साल अधिकमास ज्येष्ठ मास 30 अप्रैल से शुरू हुआ है। जो 28 जून तक रहेगा। इसे पुरुषोत्तममास या अधिकमास भी कहा जाता है।

पं. चिंतामणी शर्मा ने बताया ज्येष्ठ मास में अधिकमास आना शुभ माना जाता है। क्योंकि इस समय सूर्य उत्तरायण होता है। अधिकमास में प्रतिष्ठा, विवाह, कर्म व मंगल कार्य करना अशुभ माना जाता है। मास में जो व्यक्ति पुण्य कर्म, शुभ कार्य, पूजन, हवन, कथा करता है उसे कई गुना फल प्राप्त होता है। अधिकमास में जातक को हवन पूजन कराना चाहिए, इसके कारण उसे विशेष मिलता है। दान-पुण्य करने से गरीबी दूर होती है। अपने खाने का एक हिस्सा दान करने से भगवान की कृपा जातक पर होती है।

प्रमुख त्योहार, जो देर से आएंगे

त्योहार 2017 2018

भड़ली नवमी 2 जुलाई 21 जुलाई

देवशयन काल 4 जुलाई 23 जुलाई

गुरु पूर्णिमा 9 जुलाई 27 जुलाई

श्रवण मास 10 जुलाई 28 जुलाई

नागपंचमी 27 जुलाई 15 अगस्त

रक्षाबंधन 7 अगस्त 26 अगस्त

जन्माष्टमी 15 अगस्त 3 सितंबर

गणेश चतुर्थी 25 अगस्त 13 सितंबर

अनंत चतुर्थी 5 सितंबर 23 सितंबर

श्राद्धपक्ष 6 सितंबर 25 सितंबर

नवरात्रि 21 सितंबर 10 अक्टूबर

विजयादशमी 30 सितंबर 19 अक्टूबर

शरद पूर्णिमा 4 अक्टूबर 23 अक्टूबर

करवा चौथ 8 अक्टूबर 27 अक्टूबर

धनतेरस 17 अक्टूबर 5 नवंबर

दीपावली 19 अक्टूबर 7 नवंबर

खबरें और भी हैं...