पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूल्हा व दुल्हन के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर हुई बहस

दूल्हा व दुल्हन के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर हुई बहस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुंडरदेही जनपद अध्यक्ष भानुमती साहू की बेटी की शादी 7 मई को बालोद में एक परिवार में हुई।

जहां ग्राम पैरी से रिश्तेदार चौथिया आए हुए थे। दूल्हा दुल्हन के साथ फोटो खिचवाने की बात पर कुछ लोग भिलाई निवासी प्रार्थी महेंद्र साहू के जीजा के साथ बहस कर रहे थे। महेंद्र ने उन्हें समझाया, तब मामला शांत हुआ। लेकिन जब वे खाना खाने के बाद घर जाने लगे तो तीन युवकों ने उन पर हमला कर दिया। जीजा के साथ भी मारपीट की। घटना में युवकों ने महेंद्र के कान के पास मारा था। तब से उन्हें बाए कान से सुनाई नहीं दे रहा था। मंगलवार को उन्होंने मेकाहारा में कान रोग विशेषज्ञ से जांच कराया तो पता चला कि कान का पर्दा फटने से छेद हो गया है।

डाॅक्टर की रिपोर्ट के बाद देर शाम पुलिस ने झलमला में रहने वाले आरोपी आशीष साहू, दिलीप साहू व एक मेडिकल स्टोर के संचालक के विरूद्ध धारा 325, 34 का मामला दर्ज किया।

रिश्तेदार को 3 युवकों ने पीटा

खबरें और भी हैं...