अधिकारियों को सेवाकाल के दौरान 4 स्तरीय पदोन्नत वेतनमान दिया जाए
मंगलवार को छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने भाजपा संकल्प पत्र में प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए किए गए वादा पूरा करने व कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर हितेश्वरी बाघे को ज्ञापन सौंपा।
छग शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वायके दिल्लीवार, संयोजक मधुकांत यदु ने बताया कि भाजपा ने 2013 के संकल्प पत्र में प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों को पूरे सेवाकाल के दौरान चार स्तरीय पदोन्नति, वेतनमान, कर्मचारियों के विभिन्न संवर्गो की वेतन विसंगति को दूर करने, शासकीय सेवकों को 33 वर्ष की सेवाकाल के स्थान पर 25 साल की सेवा अवधी पूर्ण करने पर पूर्ण पेंशन का लाभ देने की बात कही थी। लेकिन अभी तक पूरा नहीं किया है। जबकि मध्यप्रदेश शासन ने अपने कर्मचारियों के लिए इस संबंध में आदेश जारी कर चुका है। सातवें वेतनमान का एरियर्स, महंगाई भत्ते के लंबित किश्त का भुगतान लंबित है। इसके चलते कर्मचारियों में नाराजगी है। आरके घोड़ेसवार, आरके शर्मा, जसराज शर्मा ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर लिपिक संवर्ग की वेतन विसंगति दूर किया जाए। सातवां वेतनमान निगम मंडल के कर्मचारियों को दी जाए। मौके पर राधेश्याम साहू, जेएल रंगारी, खम्हन लाल सोनबोईर, परशुराम धरमेंद्र, भुवनलाल, मोतीलाल चंद्राकर, जयराम निर्मलकर, मोतिम चतुर्वेदी, चंद्रप्रकाश, एनके यादव, राहुल भेड़िया, चेतन यादव उपस्थित थे।
बालोद. डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते अधिकारी कर्मचारी।