लोगों को पोहा और कुल्फी बांटकर मनाया जन्मोत्सव
बालोद|श्रीश्री रविशंकर के जन्म दिवस पर आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में चार दिवसीय विशेष ध्यान शिविर लगाया गया। जिसमें भावनगर गुजरात के डॉ शशिन भाई त्रिवेदी ने एडवांस मेडिटेशन कोर्स कराया। शिविर में बालोद, दल्ली, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, अर्जुन्दा, पाटन, नगपुरा के लोगाें ने हिस्सा लिया। कोर्स के अंतिम दिन गुरुदेव के जन्मोत्सव पर अटल आवास कालोनी में पोहा व कुल्फी बांटा गया। इसके पहले एडवांस कोर्स करने वाले सभी लोगों ने अपने अनुभव बताएं। शाम को जन्मोत्सव कार्यक्रम में सत्संगी गुरुभक्त भजनों पर लोग जमकर झूमे। देर रात तक चले इस कार्यक्रम के बाद महाप्रसादी वितरण हुआ। बसंत अग्रवाल, भूपेंद्र साहू, धर्मेंद्र आहुजा, डोमन साहू, रामगोपाल प्रजापत का सहयोग रहा।