कोई भी अधिवक्ता गवाहों के मन को ठेस पहुंचाने वाला सवाल न करें: पंडा
बालोद|न्यायालय परिसर में पैनल अधिवक्ताओं के लिए कौशल उन्नयन प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त रजिस्टार जनरल उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ अशोक कुमार पंडा ने प्रति परीक्षण में गवाहों से प्रश्न पूछने के तरीके पर को बताया। उन्होंने अधिवक्ताओं से कहा कि गवाहों से कभी ऐसा सवाल नहीं करना चाहिए। जो मन को ठेस पहुंचाता हो। खासकर महिलाओं से प्रश्न करते समय बहुत ही सभ्य भाषा का प्रयोग करना चाहिए। गवाहों के मन को समझकर प्रश्न करना चाहिए। अधिवक्ताओं के ज्ञान के स्तर को बढ़ाने यह कार्यक्रम लाभदायक साबित हुआ। मुख्य वक्ता पंडा से वहां उपस्थित अधिवक्ताओं ने सभी प्रकार के केस से जुड़े और मन की शंका को दूर करने बारी बारी कर सवाल किए। जिसका जवाब पंडा ने कहानी, घटना व उदाहरण के माध्यम से दिए। अधिवक्ताओं ने अपने सवालों के जवाब पाकर खुशी जाहिर की। स्वागत भाषण अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार कश्यप ने दिया। ं