- Hindi News
- National
- विकास यात्रा में सिर्फ भाजपा अपना लेखा जोखा लेकर जनता के पास जाती है: चोपड़ा
विकास यात्रा में सिर्फ भाजपा अपना लेखा जोखा लेकर जनता के पास जाती है: चोपड़ा
भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में सोमवार को कबीर भवन में सीएम की विकास यात्रा पर चर्चा हुई। प्रदेश भाजयुमो मंत्री गोपाल सामंतों ने कहा कि आप सभी कमर कस तैयार हो जाए और जिला भाजयुमो ने अपने कार्यकाल में जो आज तक अच्छा किया है, उससे और अच्छा करें। सीएम का अभूतपूर्व स्वागत करें। मुझे विश्वास है कि यहां का स्वागत, बाइक रैली अनूठी और यादगार होगी।
जिलाध्यक्ष अमित चोपड़ा ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की रीड की हड्डी कहलाती है। इस बात को जिले में साबित कर दिखाना है। ऐसी यात्रा में भाजपा ही है जो अपना लेखा-जोखा लेकर जनता के बीच जाती है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा दीवान, सौरभ लुनिया ने कहा कि हर बार विकास यात्रा में बालोद जिला 10 अच्छे जिलों में आता है। जहां स्वागत होता है। इस बार हमारा प्रयास प्रथम आने का होगा। महिला मोर्चा जिला महामंत्री दीपा साहू ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा के हनुमान है। उनके बलबूते हम तीनों विधानसभा जीतकर भाजपा की सरकार बनाएंगे। इस दौरान महामंत्री मुस्ताक खान, पवन साहू, लालमहेंद्र सिंह टेकाम, वीरेंद्र साहू, होरीलाल रावटे, पालक ठाकुर, राजू कुकरेजा, कमलेश सोनी, सुरेन्द्र देशमख, टोमन लाल साहू, महेश पाण्डेय, चमन साहू, दुर्गानंद साहू, नंदिनी धाक, सुशीला साहू, पुष्पेंद्र चंद्राकर, शाहिद खान, डामेश्वरी साहू, कैलाश चांडक, प्रकाश नाहर आदि मौजूद रहे।
जिला बनाने का ऋण चुकाना है: साहू
जिलाध्यक्ष भाजपा लेखराम साहू ने कहा कि हम आज बालोद जिला के निवासी कहलाते हैं। ये भाजपा सरकार की देन है। इसका ऋण आज भी हमारे ऊपर है। जिसे इस विधानसभा चुनाव में चुकाना है। महामंत्री द्वय केसी पवार, देवेंद्र जयसवाल ने कहा युवा मोर्चा को जोश के साथ साथ अनुशासन का परिचय देते हुए स्वागत करना है। राकेश यादव ने भी संबोधित किया।