पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महासम्मेलन की तैयारी को लेकर संघ की बैठक 18 को

महासम्मेलन की तैयारी को लेकर संघ की बैठक 18 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर में जून के द्वितीय सप्ताह में होने वाले महासम्मेलन की तैयारी को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ की बैठक 18 मई को प्रज्ञा बुद्ध विहार अांबेडकर चौक बालोद में रखी गई। शिक्षाकर्मियों की 22 साल से पुरानी मांग संविलियन के संबंध में चर्चा की जाएगी। छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ के वीरेंद्र देशलहरे, गजेंद्रपूरी गोस्वामी ने बताया कि शिक्षक महासंघ के बैनर तले महासम्मेलन होना है। जिसमें मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री, शिक्षा मंत्री संविलियन की घोषणा कर सकते हैं।

जिले से भी 6 हजार शिक्षाकर्मी शामिल होंगे। बैठक के लिए ब्लाकवार प्रभारी की नियुक्ति की गई है। बालोद विकास खंड से चमन कलीहारी केपी तिवारी, विकास शर्मा, छोटेलाल चंद्राकर, मूलचंद पटेल, खिलेश्वर देवांगन, जितेंद्र सोनी, डौंडीलोहारा से अनिल दिल्लीवार , आशीष कुलदीप पीलू राम साहू, हेमंत साहू, दिनेश मालेकर, डोमार देशमुख, गुंडरदेही से प्रभारी मुकेश मानिकपुरी, द्रोण सार्वा, तारकेश्वर साहू, रामकुमार साहू, कुंदन बघेल, दिलीप सिन्हा गुरुर से संदीप साहू, केदारनाथ सुनहरे, प्यारेलाल बोरकर, हरीश देवांगन, प्रमोद सिन्हा,गजानंद साहू, किशोर सिन्हा, नेहरू साहू, विजय साहू, कुशल नेता, डौंडी से प्रभारी है आदित्य नामदेव, हेमलाल सहारे, भूषण साहू, लेख राम सोनबोइर, मनमोहन धाकड़, हरीश साहू, मनीष उइके, विकास ठाकुर हैं।

खबरें और भी हैं...