पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चिंगारी से ट्रांसफार्मर में लगी आग, रेत डाल कर बुझाई, 5 वार्डों में बिजली गुल, पांच सौ घरों में रहा अंधेरा

चिंगारी से ट्रांसफार्मर में लगी आग, रेत डाल कर बुझाई, 5 वार्डों में बिजली गुल, पांच सौ घरों में रहा अंधेरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|सोमवार रात 8 बजे शहर के दल्ली चौक के पास ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग होने की वजह से आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग के गोले निकलने लगे। मौके पर मौजूद पार्षद कमल निषाद ने बताया कि हम आटोपार्ट्स की दुकान पर बैठै थे। अचानक से चिंगारी नीचे गिरी और पूरा ट्रांसफार्मर जल उठा। मैं तत्काल बिजली ऑफिस से कर्मचारियों को लाया। जिसके बाद रेत से 10-15 मिनट में आग बुझाई गई। इससे शिव काॅलोनी सहित पांच वार्डों की बिजली गुल हो गई है। मौके पर उपस्थिति कर्मचाारियों ने बताया कि यह ट्रांसफार्मर रात भर नहीं बन पाएगा। इससे कनेक्टेड पांच सौ घरों में रात भर बिजली गुल रहेगी।

खबरें और भी हैं...