पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20 साल के रिकाॅर्ड में मानसून के पहले ही जिले में 103 मिमी हुई बारिश, सबसे ज्यादा बालोद में

20 साल के रिकाॅर्ड में मानसून के पहले ही जिले में 103 मिमी हुई बारिश, सबसे ज्यादा बालोद में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानसून के पहले ही जिले में 103.5 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। जो एक रिकार्ड है। मौसम विभाग व भूअभिलेख शाखा के अनुसार सबसे ज्यादा बारिश बालोद व गुरुर ब्लाॅक में हुई है। वहीं सबसे कम बारिश डौंडीलोहारा में हुई है। जबकि पिछले साल स्थिति विपरीत थी।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 20 वर्ष के रिकार्ड में ऐसी स्थिति नहीं आई है। रिकाॅर्ड अनुसार जून से पहले बारिश तो हुई है लेकिन 100 मिमी से कम। वर्ष 2012 और 2014 में क्रमश: 55 व 67 मिमी बारिश हुई थी। जबकि इस बार ज्यादा हो चुकी है। अभी भी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग लगा रहा है, क्योंकि नवतपा की शुरूआत नहीं हुई है। अमूमन नवतपा में बारिश होती ही है। फरवरी में 13 तारीख को 8.9 मिमी, 14 फरवरी को 4 मिमी, 17 तारीख को 17.5 मिमी बारिश हुई थी। मार्च की 17 तारीख को 4.6 मिमी, अप्रैल में 34 व मई में अब तक 34.5 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने इस बार 96 प्रतिशत बारिश का अनुमान लगाया है। रायपुर के मौसम वैज्ञानिक पोषण देवांगन ने बताया कि पिछले 10 साल के रिकाॅर्ड में वर्ष 2009 में मई सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं वर्ष 2012 और 2014 में 15 दिन नमी की वजह से गर्मी नहीं रही। ऐसा ही हाल इस साल भी है।

जानिए, किस माह कितनी बारिश

40

30.4

30

20

10

0

फरवरी

स्रोत: मौसम विभाग (योग 103.5 मिमी)

34.0

34.5

(आंकड़े, औसत मिमी में)

4.6

मार्च

अप्रैल

दिनभर रही धूप, लोग उमस और गर्मी से रहे परेशान

रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा। दिनभर धूप खिली रही। जिससे लोग उमस व गर्मी से परेशान रहे। लोगों का कहना है कि अचानक तीन दिन बारिश होने व ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिली थी।

मई

खबरें और भी हैं...