बालोद|यह तस्वीर देवरी थाना परिसर की है। जहां प्रभारी पदमा जगत रोज शाम को 2 घंटे बच्चों को मार्शल आर्ट व आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देती है। पदमा जगत रक्षा टीम की भी प्रभारी है। जो जिले में महिलाओं, बच्चों और युवाओं को अपराधों से सचेत रखने के लिए भी काम कर रही है। उनका मानना है कि अक्सर बच्चे गर्मी छुट्टी के दौरान खाली होने के कारण छोटे-मोटे अपराधों की ओर अग्रसित होते हैं। अगर इस दौरान उन्हें किसी अच्छे काम में व्यस्त रखा जाए तो उनके मन में भटकाव की स्थिति नहीं होती। इसलिए उन्होंने पहली बार प्लानिंग करके देवरी के बच्चों के लिए समर कैंप आयोजित किया है। जिन्हें मार्शल आर्ट के साथ अन्य खेल में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसे लेकर बच्चों में उत्साह देखा जा रहा है।