पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गंजपारा से तांदुला बांध क्षेत्र तक बनेगी नाली

गंजपारा से तांदुला बांध क्षेत्र तक बनेगी नाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|शहर के गंजपारा में संचालित राइस मिल से तांदुला डैम क्षेत्र तक डेढ़ किलोमीटर लंबी नाली बनेगी। इसके लिए 60 लाख रुपए खर्च आएगा। नाली बनाने का उद्देश्य यह है कि शहर में पानी जाम न हो और लोगों को परेशानी न हो।

शहर का ड्रेनेज सिस्टम अव्यवस्थित होने से बारिश में नाली का पानी सड़कों में बह रहा है। अब नपा के जनप्रतिनिधि हरकत में आए और दावा किया कि जल्द ही गंजपारा से तांदुला डेम क्षेत्र तक नाली निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। ताकि बारिश के पहले काम पूरा हो सकें और लोगों को राहत मिल सकें। नपाध्यक्ष विकास चोपड़ा ने बताया कि चार साल पहले एक लंबी नाली का निर्माण नयापारा वार्ड से बघमरा रेलवे फाटक तक किया गया था।

खबरें और भी हैं...