पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीसी रोड, सिलकोट, नाली निर्माण के लिए 5 करोड़ मंजूर

सीसी रोड, सिलकोट, नाली निर्माण के लिए 5 करोड़ मंजूर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में तीन साल पहले बनें सीसी रोड का सिलकोट किया जाएगा। साथ ही नया सीसी रोड व नाली निर्माण होगा। इसके लिए राज्य शासन ने नपा के भेजे पांच करोड़ रुपए के प्रस्ताव पर स्वीकृति दे दी है। जिसके बाद नगर पालिका चरणवार टेंडर जारी कर रही है।

नपा का दावा है कि दो माह के अंदर 45 जगहों में बिछे सीसी रोड में डामर की परत चढ़ाई जाएगी यानि सिलकोट होगा। इसके लिए 2.67 करोड़ रुपए खर्च होंगे। नपाध्यक्ष तो यह भी कह रहे है कि शहर में एक भी ऐसी सीसी रोड (तीन साल पुराना) नहीं बचेगा, जिनका सिलकोट न हुआ हो। जब मुख्य मार्गो का सिलकोट किया गया तब लोगों ने मांग किया था कि वार्डो में बिछे सीसी रोड को भी सिलकोट किया जाए ताकि धूल से राहत मिल सकें। काम होने के बाद लोगों को सुविधा होगी।

जानिए, स्वीकृत 5 करोड़ से क्या कार्य होंगे

1. 45 जगहों में सिलकोट हाेगा: शहर के 20 वार्डो में पार्षदों व नागरिकों के मांग अनुसार सीसी रोड का सिलकोट किया जाएगा। काम पूरा होने के बाद लोगों को आने जाने में आसानी होगी। गड्‌ढें से परेशान नहीं होना पड़ेगा।

2. गार्डन व मुक्तिधाम में बाउंड्रीवाॅल: शहर के अधिकांश गार्डन और मुक्तिधाम में बाउंड्रीवाॅल बनेगा। सुरक्षा के लिहाज से नपा से मांग की थी।

3. सीसी रोड व नाली निर्माण: उन वार्डो में जहां बारिश का पानी सड़कों में बहता रहता है, नाली अब तक नहीं बन पाया है। नाली संकरी होने से ड्रेनेज सिस्टम फेल हो रहा है। वहां सीसी रोड व नाली निर्माण होगा।

खबरें और भी हैं...