बालोद|रविवार को जिला मुख्यालय से चार किमी दूर झलमला में बोर कनेक्शन में लगे 700 फीट के टीसी वायर को चोर काट कर ले गए। इस दौरान करेंट दौड़ रहा था। प्रार्थी पांडेपारा निवासी शरद ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि मकान का काम करवा रहा था। सुबह बोर चालू करने के लिए गया तो चोर पूरा वायर ही चोरी करके ले गए। जिससे मुझे सात हजार का नुकसान हुआ।