पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डढारी में भाजयुमो ने चलाया स्वच्छता अभियान, महिलाओं ने भी बढ़ाया हाथ

डढारी में भाजयुमो ने चलाया स्वच्छता अभियान, महिलाओं ने भी बढ़ाया हाथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य मेला व जागरूकता शिविर में लू से कैसे बचें, स्वस्थ कैसे रहें, बताया

पलारी|ग्राम डढारी में रविवार सुबह स्वच्छता अभियान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भवन व विभिन्न जगहों पर चलाया गया। स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता लोगों तक पहुंचाने भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल गुरुर प्रत्येक रविवार को अलग-अलग शक्ति केन्द्रों में अभियान चला रहा है। अभियान में जिला भाजयुमो महामंत्री नरेश साहू, जागेश्वर कुमार साहू, सरपंच टुकेश्वर पांडेय, इन्द्रकुमार साहू, मितेश साहू, बुधेश्वर साहू , होमशंकर साहू, घनेन्द्र साहू कार्यकारिणी सदस्य, यशकुमार साहू, खिलावन निषाद, प्रिनेश साहू, डामन बंजारे, हुकुमचंद व भारत माता वाहिनी के महिलाएं शामिल हुए।

आमापारा में बाल व्यक्तित्व विकास के लिए सात दिवसीय शिविर आज से शुरू

बालोद|प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आमापारा आत्मज्ञान भवन में सात दिवसीय बाल व्यक्तित्व विकास शिविर 21 से 27 मई तक सुबह 10 से 12 बजे तक लगेगा। इसमें 5वीं से 8वीं क्लास के बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। संचालिका विजय लक्ष्मी ने बताया प्रवेश के लिए पंजीयन अनिवार्य है। सात दिन अलग-अलग गतिविधि बताई जाएगी। 21 मई को एकाग्रता, समय का महत्व, 22 को खेल-खेल में नैतिक शिक्षा व डांस, म्यूजिकल एक्सरसाइज, 23 को पेपर आर्ट एवं क्राफ्ट, अनुशासन, 24 को खेल व आज्ञाकारी बनने से लाभ, 25 को ड्राईंग व पेंटिंग, संबंधो में मधुरता, 26 को माइंड पावर व स्वास्थ्य शिक्षा व स्वच्छता पर प्रश्नोत्तरी,27 को हमारे प्रेरणास्रोत और अनुभव, डांस की प्रस्तुति होगी।

भारतीय बौद्ध महासभा की मासिक बैठक 23 मई को प्रज्ञा बुद्ध विहार में

बालोद|भारतीय बौद्ध महासभा की मासिक बैठक 23 मई को प्रज्ञा बुद्ध विहार में होगी। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत कांडे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में जिला सामुदायिक भवन के लिए भूमि अधिग्रहण, परिक्षेत्रवार गणना, दल्ली जनसभा, तहसील समिति का समायोजन, अंबेडकर जयंती के आय-व्यय व प्रांतीय आजीवन सदस्यता शुल्क सहित अन्य विषय पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी संगठन प्रभारी राजेंद्र कानेकर, जिला अध्यक्ष टीआर खोब्रागड़े ने दी।

अंत्योदय योजना: सर्वे से वंचित विक्रेता 7 जून तक कर सकते हैं आवेदन

बालोद|दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के घटक शहरी पथ विक्रेताओं को सहायता अंतर्गत बालोद एवं दल्ली आधार बेस्ड सर्वे कराया जा रहा है। पहचान पत्र के लिए हितग्राहियों को आधार कार्ड की छायाप्रति एवं बैंक खाता की छायाप्रति दिखाना होगा। । ऐसे हितग्राही जो सर्वे से वंचित हो गए हो वे 7 जून सोमवार तक संबंधित नगर पालिका कार्यालय में आकर आवेदन दे सकते हंै।

खबरें और भी हैं...