पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायतों, काॅलेजों में स्मार्टफोन के लिए आवेदन 25 तक

पंचायतों, काॅलेजों में स्मार्टफोन के लिए आवेदन 25 तक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के 8 नगरीय निकाय व 421 ग्राम पंचायत अंतर्गत एक लाख दो हजार लोगों के अलावा 16 काॅलेज के स्टूडेंट को स्मार्टफोन दिया जाना है। इसके लिए ग्राम पंचायतों में रविवार से आवेदन भराया जा रहा है। वहीं काॅलेज में विभागीय प्रक्रिया तीन दिन की देरी होने के बाद 21 मई से शुरू हो जाएगी। स्मार्टफोन लेने के पहले जिस आवेदन पर पूरा रिकाॅर्ड भरा जाना है, यह जिला व जनपद पंचायतों में पहुंच चुका है।

जिला पंचायत कार्यालय से काॅलेज प्रबंधन की ओर से आवेदन सोमवार सुबह लाया जाएगा। फिर आवेदन देने की शुरुआत होगी। इसके पहले ड्राफ्ट सूची जारी होगी। वहीं ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि जनपद पंचायत कार्यालय में पहुंचकर आवेदन लाएंगे। जिसके बाद पंचायत में लोगों को आवेदन वितरित किए जाएंगे। जिसके बाद दावा आपत्ति के लिए तिथि घोषित की जाएगी। योजना के तहत प्रक्रिया शुरू हो गई है।

बार-बार संशोधित हो रहे आदेश: राज्य शासन उच्च शिक्षा विभाग की ओर से काॅलेजों को आॅनलाइन आदेश जारी किया गया है। जिसमें अब उल्लेख किया है कि जो स्टूडेंट 2 जून को 18 वर्ष से कम उम्र के होंगे, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यह नियम बाकी हितग्राहियाें के लिए भी लागू रहेगा। उम्र को देखकर ही 3 जून को अंतिम सूची प्रकाशित किया जाएगा।

2 जून तक 18 वर्ष पूरा नहीं होने पर स्टूडेंट होंगे स्मार्टफोन से वंचित, आज आवेदन लाएंगे काॅलेज, फिर भरेंगे स्टूडेंट्स

ऐसे खुलेगा पोर्टल

स्टूडेंट्स धैर्य रखें, 25 मई तक आवेदन भराए जाएंगे

लीड काॅलेज प्राचार्य डाॅ. टीआर डेहरे का कहना है कि दो-तीन दिन की देरी हुई है। इससे कुछ नहीं होगा। स्टूडेंट धैर्य रखें। 25 मई तक आवेदन भराएं जाएंगे।

रविवार को अवकाश होने के चलते काॅलेज व जिला, जनपद, नगरीय निकाय कार्यालय बंद रही। अब तक शासन, चिप्स की ओर से संबंधितों को आईडी पासवर्ड भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिसके चलते अफसर व काॅलेज प्रबंधन असमंजस की स्थिति में है। बिना आईडी पासवर्ड के पोर्टल नहीं खुल पाएगा।

आदेश पत्र में यह और लीड काॅलेज में ऐसी वास्तविक स्थिति, स्टूडेंट्स भी उलझन में

1. 18 मई को स्टूडेंट की ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन होगा।

हकीकत: जिले के किसी भी काॅलेज में सूची का प्रकाशन नहीं हुआ। अफसर कह रहे चिप्स आॅनलाइन सूची भेजेगा, तभी कुछ कर पाएंगे।

2. 18 से 25 मई तक ड्राफ्ट सूची के हिसाब से पात्र स्टूडेंट आवेदन पत्र भरेंगे।

हकीकत: सूची ही नहीं आया है तो आवेदन का औचित्य नहीं। आवेदन शनिवार शाम तक काॅलेज नहीं पहुंचा था।

3. 19 से28 मई तक भरे हुए आवेदन पत्र के रिकार्ड को स्काई पोर्टल में अपलोड किया जाएगा।

हकीकत: आवेदन पत्र के रिकाॅर्ड भी अपलोड नहीं हो पाया है, यानि कार्रवाई शुरू ही नहीं।

4. 18 से20 मई तक ड्राफ्ट सूची में दावा आपत्ति कर सकते हैं।

हकीकत: 20 मई यानि रविवार को छुट्‌टी रही। 18 मई से सूची आता तब दावा आपत्ति की नौबत आती।

5. 21 से23 मई तक नए हितग्राहियों के नाम का ग्रामसभा, संबंधित विभाग अनुमोदन करेगा।

हकीकत: न सूची है और न ही आवेदन ऐसे में निर्धारित तिथि में संबंधित विभाग का अनुमोदन बाद 25 मई तक होगा।

खबरें और भी हैं...