तीन जगहों में 5 लाख से लगी सोलर स्ट्रीट लाइट
बालोद|शहर के ऐतिहासिक कपिलेश्वर मंदिर, बूढ़ातालाब एवं जवाहर पारा में 5 लाख रुपए की लागत से सोलर स्ट्रीट लाईट लगाने का काम पूरा हो गया है। पहले यहां लाईट की व्यवस्था नहीं होने से रात में लोग नहीं आते थे। अब इन सार्वजनिक जगहों में रात में अंधेरा नहीं रहेगा। लोगों को सुविधा मिलेगी।