संविदा पदों की भर्ती के लिए मेरिट सूची जारी
बालोद|राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत क्लीनर, आया बाई व एनआरसी अटेंडेंट पदों की संविदा भर्ती के लिए दावा आपत्ति का निराकरण कर मेरिट सूची का प्रकाशन हो गया है। सीएमएचओ डॉ जीके चौबे ने बताया कि सूची का अवलोकन कार्यालय पटल व वेबसाइट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन पर कर सकते हैं।