पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अफसरों ने कहा आग लगाई है इसलिए नहीं मिल पाएगा पीड़ितों को मुआवजा

अफसरों ने कहा-आग लगाई है इसलिए नहीं मिल पाएगा पीड़ितों को मुआवजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अर्जुन्दा में 28 मार्च को जिन 8 लोगों के दुकानों में आग लगी है, उसे शासन-प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की सहायता नहीं मिल पाएगी, क्योंकि आग लगाई गई है। प्राकृतिक आपदा से लगी नहीं है। अगर प्राकृतिक आपदा के चलते आग लगी होती तो मुआवजा मिलता लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुलिस ने राजस्व विभाग को जो रिपोर्ट सौंपी है उसमें आग लगाने का उल्लेख हुआ है। इसी के आधार पर अफसर कह रहे हैं कि मुआवजा नहीं मिलेगा। जिन्होंने आग लगाई है, वहीं नुकसान की भरपाई करेगा। नायब तहसीलदार एन ज्योति ने बताया कि अर्जुन्दा की दुकानों में आग लगने की घटना के संबंध में एक दिन पहले ही थाने से रिपोर्ट मिली है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि प्रथम दृष्टया आग लगाई गई है। ऐसे में मुआवजा मिलना संभव नहीं है। प्राकृतिक आपदा के कारण कुछ होता तो मुआवजा मिल सकता था।

खबरें और भी हैं...