फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या
बालोद|सोमवार रात 8 बजे देउरतराई (सिवनी) की 20 वर्षीय दीपिका ठाकुर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात 9 बजे बालोद थाने में मर्ग कायम किया गया। आत्महत्या करने का कारण अभी अज्ञात है। जांच करने पुलिस पहुंची। उसने रात भर के लिए घर को सील कर दिया। सुबह पंचनामा व पीएम के बाद शव परिजन को सौपा जाएगा। मृतका देऊरतराई निवासी गोपाल ठाकुर की बेटी थी।