पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्याज सब्सिडी में हुई धांधली की जांच शुरू पीड़ित लोगों के बयान दर्ज करेंगे अफसर

प्याज सब्सिडी में हुई धांधली की जांच शुरू पीड़ित लोगों के बयान दर्ज करेंगे अफसर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्याज की पैदावार करने किसानों को सब्सिडी बांटने में धांधली की जांच शुरू हो गई है। उद्यानिकी विभाग के डायरेक्टर एनके पांडेय के निर्देश पर सहायक संचालक सुरेश ठाकुर से जांच रिपोर्ट मांगी है। किसानों के बयान लेने सहित विभाग के रिकॉर्ड में भुगतान की जांच के बाद रिपोर्ट संचालनालय भेजी भेजी जाएगी।

दैनिक भास्कर ने दुर्ग, बालोद और कबीरधाम जिले में सब्सिडी वितरण में हुई धांधली का खुलासा किया गया था। खुलासे के बाद उद्यानिकी विभाग के डायरेक्टर ने मामले की जांच के निर्देश दिए। मामले की जांच के लिए सब्सिडी से संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा। किसानों को सब्सिडी की राशि और खाद-बीज न मिलने की जांच की जाएगी।

खबरें और भी हैं...