पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फेडरेशन की बैठक में शिक्षकों ने कहा अनुकंपा नियुक्ति में देरी कर रहे डीईओ

फेडरेशन की बैठक में शिक्षकों ने कहा- अनुकंपा नियुक्ति में देरी कर रहे डीईओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई की बैठक बीआरसी भवन में हुई। जिसमें प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी भी पहुंचे थे। उनके सामने ओपन हाउस (खुला सत्र) की तरह पदाधिकारी व सदस्यों ने समस्या रखी। शिक्षकों ने सेवाकालीन व सेवानिवृत्ति के बाद से आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर प्रांताध्यक्ष ने डीईओ बीआर ध्रुव से चर्चा कर समस्या दूर करने कहा।

शिक्षकों ने शिकायत की कि डीईओ अनुकंपा नियुक्ति के लिए परिजन को घुमा रहे हैं। डौंडीलोहारा ब्लाॅक अध्यक्ष नीलकंठ सिन्हा के निधन के बाद उनके बेटे ओमप्रकाश को छह महीने से नियुक्ति नहीं मिली। प्रांताध्यक्ष चटर्जी ने कहा कि शिक्षकों की समस्या सुलझाने में अफसरों की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वे बैठक में ही डीईओ पर नाराज हो गए। डीईओ ने कहा वे जल्द ही लंबित मामलों को देखेंगे। डौंडीलोहारा ब्लाॅक के अध्यक्ष पद पर प्रेमसिंह कोलियारे को सर्व सम्मति से मनोनित किया गया। कला समूह के सहायक शिक्षक पंचायत से शिक्षक पंचायत पद पर पदोन्नति के लिए प्रांताध्यक्ष ने जिला पंचायत सीईओ से चर्चा की। इस दौरान जिला महामंत्री सीबी साहू, चन्द्रभान निर्मलकर, प्रांतीय महामंत्री बीडी दास गुप्ता, राकेश साहू, जयसिंह भरद्वाज, सोमन साहू, हुमेन्द्र चन्द्राकर, चेतन यादव, ओंमकार साहू, चंदन सिन्हा, डीडी साहू, गोपाल प्रसाद गर्ग, कांशी राम साहू, प्रमोद वाजपेयी, राजेन्द्र कृष्ण खिलरिया, कोमल सिंह कामड़ी, टेकूराम गौतम, एएस खान, गणेश राम सोनी, वेद प्रकाश वर्मा, आरजी साहू, आरपी नायक, सतीश वर्मा, जयराम निर्मलकर, केदार नाथ, एसडी कुलदीप, भुनेश्वरी साहू, बसंती साहू, सातो धनकर, बसंती देशलहरा, हेमिन पिस्दा मौजूद रहे।

बालोद. छग प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई की बैठक बीआरसी भवन में हुई।

खबरें और भी हैं...