पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क किनारे दुर्घटना का कारण बन रहे इमली पेड़ की टहनियों को काटा

सड़क किनारे दुर्घटना का कारण बन रहे इमली पेड़ की टहनियों को काटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुर|ग्राम तार्री में सड़क किनारे के इमली के पेड़ की शाखाअों को काटा जा रहा है। धमतरी-बालोद मार्ग पर पेड़ के झुक जाने से दुर्घटना की आशंका के चलते ग्रामीणों ने काटने की मांग की थी। कमजोर शाखा के कारण 50 फीट ऊचां पेड़ धीरे-धीरे झुक रहा था। हवा चलने पर शाखा टूटकर सड़क पर गिर रही थी। इससे मार्ग पर राहगीरों, ग्रामीणों, स्कूली बच्चों पर खतरा बढ़ गया था। पांच अप्रैल काे वन विभाग के अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर ग्रामीणों से चर्चा के बाद यह तय किया कि शाखाओं को काटा जाएगा। अब वन विभाग के सहयोग से पेड़ की कमजोर शाखाओं को काटा जा रहा रहा है। फलदार और हरे-भरे पेड़ों को नहीं काटा जा सकता।

खबरें और भी हैं...