पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बड़ी बूंदें बरसी, जेठ में सावन जैसा नजारा, आर्द्रता व वाष्पीकरण से हुई 35 मिनट में 24 मिमी बारिश

बड़ी बूंदें बरसी, जेठ में सावन जैसा नजारा, आर्द्रता व वाष्पीकरण से हुई 35 मिनट में 24 मिमी बारिश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|आर्द्रता और वाष्पीकरण यानि स्थानीय प्रभाव (लोकल सिस्टम) के चलते शुक्रवार को सुबह 10.20 बजे बालोद शहर का मौसम बदला और 11.12 बजे रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बड़ी-बड़ी बूंदे बरसने से जेठ में सावन जैसा नजारा रहा। लोग पानी से बचने दुकानों में दुबके रहें। लगभग 20 मिनट तक तेज बारिश होने से सड़कों में पानी भर गया। सुबह 11.47 तक हल्की बारिश व बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। इसके बाद धूप खिल गई। मौसम विभाग के अनुसार बालोद में अब जो बारिश होगी, वह स्थानीय प्रभाव के चलते होगी।

खबरें और भी हैं...