पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेईई मेंस में सफलता के लिए दो स्टूडेंट की पढ़ाई में सहायता करेंगे दुर्ग कलेक्टर

जेईई मेंस में सफलता के लिए दो स्टूडेंट की पढ़ाई में सहायता करेंगे दुर्ग कलेक्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|शासकीय प्रयास स्कूल में अध्ययन करने वाले और जेईई मेंस में अच्छी रैंक पाने वाले जिले के दो सहित कांकेर व धमतरी के 6 निर्धन और जरूरतमंद बच्चों की आगे की पढ़ाई के लिए दुर्ग कलेक्टर उमेश अग्रवाल उनका मार्गदर्शन करेंगे। कुल छह में से पांच स्टूडेंट्स जेईई मेंस-2018 में अच्छी रैंक हासिल करने अब जेईई एडवांस की तैयारी कराई जा रही है। वहीं एक स्टूडेंट्स को मेडिकल की तैयारी कराई जाएगी। हितेश कुमार धमतरी, पैमेन्द्र कुमार और सुभाष कुमार बालोद, नरेंद्र कुमार ध्रुव कांकेर और मोहनीश कुमार बालोद को जेईई एडवांस की तैयारी कराई जाएगी। नीट के लिए सूरज पैकरा सरगुजा को तैयार किया जाएगा। सहायक आयुक्त माया वाॅरियर ने बताया कि पहल से बच्चों का बेहतर भविष्य बनेगा।

खबरें और भी हैं...