ग्राम नर्रा में शाम 5.30 बजे बिजली लाइन सुधारने की बात पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक ने दूसरे पक्ष पर आम काटने के सरोता व लाठी से मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने दोनों तरफ से मामला दर्ज किया है। एक पक्ष के अनुसार प्रार्थी सुरेन्द्र कुमार मंडावी ने आरोप लगाया कि घर का बिजली लाइन खराब हो गया है। गांव के बिजली मिस्त्री राजकुमार सोरी के घर बिजली बनाने के लिए बुलाने गया तो वह बोला कि मैं बेलदार के घर बिजली बनाने नहीं जाउंगा। गालियां व जान से मारने की धमकी देकर आम काटने के लोहे का सरोता लेकर मारने दौड़ाया। पकड़ने के बाद मारने के लिए सरोता उठाया तो रोकते समय दोनों हाथ का अंगूठा कट गया।