शुक्रवार को छग शिक्षक महासंघ की बैठक बुद्ध विहार में हुई। जिसमें जून के द्वितीय सप्ताह में रायपुर में होने वाले महासम्मेलन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। बताया गया कि 22 साल से कार्यरत शिक्षाकर्मियों के संविलियन की मांग बहुत जल्द पूरी होने वाली है। महासम्मेलन में सीएम सहित पंचायत व शिक्षा मंत्री शामिल होंगे। जिले से 5 हजार शिक्षाकर्मी महासम्मेलन में जाएंगे।
30 मई को प्रांतीय पदाधिकारियों के होने वाले बैठक लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र देशलहरे, सचिव गजेंद्रपुरी गोस्वामी, खेमंत साहू, विकास शर्मा, जितेंद्र साेनी, आदित्य नामदेव, तुलसी डोगरे, जयकांत, घनाराम देशमुख, निसार खान, मुकेश मानिकपुरी, लोमन, राणा डोमार, कुलदीप साहू, अनिल दिल्लीवार, तारकेश्वर साहू सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।