कबीर मंदिर में गुरुवार मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के आगमन को लेकर भाजपा की बैठक हुई। विकास यात्रा प्रभारी व 20 सूत्रीय क्रियांवयन समिति के प्रदेश अध्यक्ष खूबचंद पारख, गृह भंडार निगम अध्यक्ष नीलू शर्मा ने जिले के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।
पारख ने कहा आप को नेता कहलाना है व आप अपने वजूद को जिंदा रखना चाहते हैं तो आपके लोगों को विकास यात्रा में शामिल जरूरी है। नीलू शर्मा ने कहा कि जिले से सभी शक्ति व बूथ केंद्रों के पदाधिकारी सहित विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों को शामिल होना है। विकास यात्रा में रमन सिंह के 14 साल किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाना है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित चोपड़ा, नरेश साहू, आदित्य पिपरे से युवा कार्यकर्ताओं के संबंध में जानकारी ली। भाजयुमो जिला अध्यक्ष चोपड़ा ने दावा किया कि 700 से एक हजार युवा शामिल होंगे। जिला भाजपा महामंत्री कृष्णकांत पवार ने बताया 23 मई को मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह दोपहर 3.30 बजे चारामा से निकलकर 3.50 कोचवाही में प्रवेश करेंगे। जहां स्वागत सभा होगी। शाम 4:20 बजे जगतरा, 5 बजे बालोदगहन, 5.30 पुरुर चौक पहुचेंगे। सीएम का आम लोग स्वागत करेंगे। शाम 6.10 बजे धमतरी के लिए रवाना होंगे। 24 मई को सुबह 9.30 बजे धमतरी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से 11.30 बजे सीधे अर्जुंदा पहुंचेंगे, जहां सभा लेंगे। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष लेखराम साहू, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, यज्ञदत्त शर्मा, पवन साहू, कृष्णा साहू, होरीलाल रावटे, प्रतिभा चौधरी, पुष्पेन्द्र चंद्राकर, छगन देशमुख, मुरलीधर साहू, कमलेश सोनी, सुरेंद्र देशमुख, सोमेश साहू, दयानंद साहू,डामेश्वरी कौशल साहू, रस्मी प्रेम साहू, मोनू चौधरी उपस्थित थे।
बालोद. पदाधिकारियों को संबोधित करते क्रियान्वयन समिति के प्रदेश अध्यक्ष खूबचंद पारख।