मंगलतराई में खाद-गोदाम का लोकार्पण, गांव में मिलेगा खाद, बीज
डौंडी|आदिम जाति सेवा सहकारी समिति घोटिया के उपकेन्द्र ग्राम मंगलतराई में नवीन खाद गोदाम का लोकापर्ण 19 मई को दोपहर 3 बजे जिला सहकारी केन्द्रीय बैक दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन करेंगे। अध्यक्षता जिला सहकारी संघ बालोद के अध्यक्ष झुनमुन गुप्ता करेंगे। विशेष अतिथि को-आपरेटिव बैक के डायरेक्टर रेवा रावटे, जिला पंचायत सदस्य अनिता कुमेटी, जनपद सदस्य पूजा गावड़े, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सोमेश साहू होंगे।