बालोद|गुरुवार को 21 दिवसीय नि:शुल्क वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर फिटनेस वर्ल्ड जिम में शुरू हुआ। क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष नरेंद्र साहू ने बताया कि 30 बच्चों ने प्रशिक्षण के लिए पंजीयन कराया है। जिसमें रोज सुबह 7 से 9 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र व टी-शर्ट दिया जाएगा। उद्घाटन के अतिथि डीईओ बीआर ध्रुव, एडीईओ मनहरण, बीईओ बसंत बाग, एबीईओ विजय यादव, संरक्षक नरेंद्र ठाकुर, जहरुद्दीन कुरैशी, राकेश कुमार थे। इस अवसर पर अजय यादव, महेश यादव, अतुल दुबे, मंजू यादव, सुषमा ढीमर, तोरण सिन्हा, जयंत देवांगन उपस्थित थे।