बालोद|प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आमापारा आत्मज्ञान भवन में सात दिवसीय बाल व्यक्तित्व विकास शिविर 21 से 27 मई तक सुबह 10 से 12 बजे तक लगेगा। इसमें 5वीं से 8वीं क्लास के बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। संचालिका विजय लक्ष्मी ने बताया कि प्रवेश के लिए पंजीयन अनिवार्य है। सात दिन अलग-अलग गतिविधि बताई जाएगी। 21 मई को एकाग्रता, समय का महत्व, 22 को खेल-खेल में नैतिक शिक्षा व डांस, म्यूजिकल एक्सरसाइज, 23 को पेपर आर्ट एवं क्राफ्ट, अनुशासन, 24 को खेल व आज्ञाकारी बनने से लाभ, 25 को ड्राईंग व पेंटिंग, संबंधो में मधुरता, 26 को माइंड पावर व स्वास्थ्य शिक्षा व स्वच्छता पर प्रश्नोत्तरी, 27 को हमारे प्रेरणास्रोत और अनुभव, डांस प्रस्तुति होगी।