पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब बालोद स्टेशन पर ट्रेन दोपहर में 21 शाम को 20 और 38 मिनट देर से मिलेगी

अब बालोद स्टेशन पर ट्रेन दोपहर में 21 शाम को 20 और 38 मिनट देर से मिलेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावघाट रेल परियोजना के तहत भानुप्रतापपुर तक विस्तार होने के बाद रविवार से ट्रेन की टाइमिंग बदल गई है। जिसकी जानकारी नहीं होने से रविवार को अधिकांश यात्री दोपहर में पुराने समय अनुसार बालोद रेलवे स्टेशन पहुंचे।

रेलवे विभाग के अफसरों व कर्मचारियों से जानकारी लेते रहे कि कैसे अब तक ट्रेन नहीं आई है, तब बताया गया कि अब ट्रेन देर से आएगी। अब आपको दोपहर व शाम में बालोद, दल्लीराजहरा, कुसुुमकसा, लाटाबोड़, सिकोसा, गुंडरदेही सहित अन्य स्टेशनों में 20-38 मिनट तक देर से ट्रेन मिलेगी। ट्रेन का विस्तार होने के बाद कई लोग असमंजस में हैं कि ट्रेन की टाइमिंग बदलेगी कि वही रहेगी और बदलेगी तो कितने मिनट का फर्क रहेगा.... इसलिए रेलवे के अनुसार नई टाइमिंग आपको जानना जरूरी है।

बालोद रेलवे स्टेशन में सुबह से रात तक छह फेरा लगता है, इसमें चार फेरे में बदलाव हुआ है। जो ट्रेन सुबह रायपुर से भानुप्रतापपुर आएगी, वहीं एक ही बार भानुप्रतापपुर से दुर्ग तक जाएगी। गौर करने वाले तथ्य यह भी है कि शाम को दल्ली से दुर्ग जाने वाली ट्रेन 6 मिनट तक रुकेगी। बाकी समय 5 मिनट ही रुकेगी।

पुराने टाइम पर पहुंचे तो करना पड़ा ट्रेन का इंतजार

बालोद स्टेशन में ट्रेन, रविवार को ट्रेन का इंतजार करते रहे लोग

आपको समझने में आसानी हो इसलिए तीन श्रेणी के आधार पर ट्रेन की टाइमिंग ऐसी रहेगी अब

1. ट्रेन नंबर 78816 (दल्ली से दुर्ग तक)- सुबह 5.50 बजे दल्लीराजहरा से रवाना होगी। 5.56 बजे कुसुमकसा पहुंचेगी। 6.14 बजे बालोद, 6.29 बजे लाटाबोड़, 6.37 बजे सिकोसा, 6.47 बजे गुंडरदेही, 7.01 बजे रिसामा, 7.09 बजे पाउवारा, 7.18 बजे मरोदा, 7.55 बजे दुर्ग पहुंचेगी। फिर 9.10 बजे रायपुर पहुंचेगी।

2. ट्रेन नंबर 78815 डेली (रायपुर से भानुप्रतापपुर तक)- रायपुर से 9.20 बजे निकलकर दुर्ग 10.23 बजे पहुंचेगी। यहां से 10.23 बजे निकलेगी। जो 10.38 बजे मरोदा पहुंचेगी। यहां से 10.48 बजे रवाना होगी। 10.55 बजे पाउवारा, 11.03 बजे रिसामा, 11.16 बजे गुंडरदेही, 11.26 बजे सिकोसा, 11.35 बजे लाटाबोड़, 11.48 बजे बालोद, 12.10 बजे कुसुमकसा,12.26 बजे दल्लीराजहरा पहुंचेगी। 12.52 बजे गुदुम, 1.15 बजे भानुप्रतापपुर पहुंचेगी।

सुबह

ट्रेन नंबर 78818 डेली (भानुप्रतापपुर से दुर्ग तक)- भानुप्रतापपुर से दोपहर 1.25 बजे निकलेगी। जो 1.40 बजे गुदुम और 2.03 बजे दल्लीराजहरा पहुंचेगी। 2.14 बजे कुसुमकसा, 2.32 बजे बालोद, 2.47 बजे लाटाबोड़, 2.55 बजे सिकोसा, 3.05 बजे गुंडरदेही, 3.18 बजे रिसामा बजे गुंडरदेही, 3.26 बजे पाउवारा, 3.35 बजे मरोदा, 4.20 बजे दुर्ग तक पहुंचेगी।

दोपहर

1. ट्रेन नंबर 78824 डेली (दुर्ग से भानुप्रतापपुर तक)- यह ट्रेन दुर्ग से शाम 4.30 बजे निकलेगी। जो 4.45 बजे मरोदा पहुंचेगी। यहां से 4.55 बजे रवाना होगी। 5.02 बजे पाउवारा, 5.10 बजे रिसामा, 5.23 बजे गुंडरदेही, 5.33 बजे सिकोसा, 5.42 बजे लाटाबोड़, 5.55 बजे बालोद पहुंचेगी। बालोद में 5 मिनट ट्रेन रुकेगी। जो 6.17 बजे कुसुमकसा और दल्लीराजहरा 6.35 बजे पहुंचेगी।

2. ट्रेन नंबर 78825 डेली (दल्ली से दुर्ग तक)- शाम 4.45 बजे दल्लीराजहरा से रवाना होकर 6.51 बजे कुसुमकसा, 7.09 बजे बालोद पहुंचेगी। 7.24 बजे लाटाबोड़, 7.32 बजे सिकोसा, 7.42 बजे गुंडरदेही, 7.55 बजे रिसामा, 8.03 बजे पाउवारा, 8.12 बजे मरोदा, 8.50 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

शाम

इधर रावघाट रेललाइन परियोजना- दो चरण चुनौतीपूर्ण रहे, 2019 तक केंवटी तक लाइन बिछाने का लक्ष्य

बालोद|2009 से प्रस्तावित रावघाट रेललाइन परियोजना में पहले चरण में दल्लीराजहरा से गुदुम तक रेललाइन बिछाने का काम पूरा हुआ दूसरे चरण में गुदुम से भानुप्रतापपुर तक 2017 में रेललाइन बिछाकर 2018 अप्रैल में ट्रेन चली। अब तीसरे चरण में भानुप्रतापपुर से केवटी तक कुल 8 किलोमीटर तक रेललाइन बिछाने का काम शुरू हो चुका है। रेलवे अफसरों का कहना है कि धुर नक्सल क्षेत्र के कारण हजारों सुरक्षाबल के जवान तैनात किए हैं। तीसरे चरण में केंवटी से अंतागढ़ 17 किलोमीटर तक रेललाइन बिछेगी। दोनों चरणों का काम पूरा करने का लक्ष्य 2019 तक रखा गया है। इसके बाद अगले दो चरण में अंतागढ़ से रावघाट तक चरणवार तरीके से रेललाइन बिछाई जाएगी। रेलवे के अनुसार अब 56 किलोमीटर रेललाइन बिछाने का काम बचा है। इस पर काम शुरू हो चुका है।

ट्रेन नंबर 78817 डेली (दुर्ग से दल्ली तक)- दुर्ग से रात 9 बजे निकलेगी। जो 9.15 बजे मरोदा पहुंचेगी। यहां से 9.25 बजे रवाना होगी। 9.32 बजे पाउवारा, 9.40 बजे रिसामा, 9.53 बजे गुंडरदेही, 10.4 बजे सिकोसा, 10.12 बजे लाटाबोड़, 10.25 बजे बालोद पहुंचेगी। बालोद में 5 मिनट ट्रेन रुकेगी। जो 10.47 बजे कुसुमकसा और दल्लीराजहरा रात 11.05 बजे पहुंचेगी।

रात

खबरें और भी हैं...