सहायक, लेखापाल के लिए दावा-आपत्ति 20 तक
बालोद|संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर एवं दुर्ग संभाग स्तरीय सहायक ग्रेड-3, लेखापाल ग्रेड-2, संगणक, स्टूवर्ड, खजांची, लेखापाल और मुख्य लिपिक के पद पर पदस्थ व कार्यरत कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची जारी की गई है। सूची में यदि किसी प्रकार की कोई विसंगति या त्रुटि हो तो संबंधित की ओर से दावा आपत्ति 20 अप्रैल तक कर सकते हैं।