पुलिस कर्मियों के लिए अाकार ले रहे नए अावास
बालोद|पुलिस हाउसिंग काॅर्पोरेशन कई सालों से छोटे-छोटे क्वार्टर और किराए के मकानों में रह रहे जवानों को राहत देने के लिए नया मकान बना रहा है। जिला मुख्यालय में नए थाना के बगल में ही 8 करोड़ की लागत से 110 से ज्यादा मकान तैयार किए जा रहे हैं। जिनका काम 95% पूरा हो चुका है। अब तक जवान जो लोगों की सुरक्षा के लिए ड्यूटी में तैनात रहते हैं, लेकिन उन्हें सुरक्षित आशियाना नसीब नहीं हो पाता था, अब जल्द ही नए और पक्के मकान की सुविधा मिलेगी।