पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन महीने बाद भी 5 लाख ठगने वालों काे पकड़ नहीं पाई पुलिस

तीन महीने बाद भी 5 लाख ठगने वालों काे पकड़ नहीं पाई पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उमरादाह के किसान व जिला सत्र न्यायालय बालोद के रिटायर्ड भृत्य रजवा राम ठाकुर के साथ खेत समतल करने के नाम से चार अज्ञात आरोपियों ने तीन महीने पहले पांच लाख की ठगी की थी। पुलिस धारा 420 का मामला दर्ज करने के बाद अब तक एक भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई। जबकि घटना को आरोपियों ने स्टेट बैंक में अंजाम दिया था। जहां कैमरे में वीडियो फुटेज भी कैद है।

इस तरह की ठगी का जिले में यह पहला मामला है। जिसे अब तक पुलिस सुलझा नहीं पाई है। एसपी आईके एलेसेला ने कहा कि वीडियो फुटेज से कुछ सुराग मिले है। जिसके आधार पर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। अभी कुछ खुलासा नहीं कर सकते। इससे जांच प्रभावित होने कर डर है। उम्मीद है जल्द ही आरोपी पकड़ में आ जाएंगे।

इस तरह से आरोपियों ने किसान से की थी ठगी

फरवरी में दो अंजान लोग किसान के घर आकर बोले कि हम खेत समतल करते हैं। फिर किसान उन्हें खेत दिखाकर वापस आ गया। दूसरे दिन वे लोग फिर से आकर कहने लगे, खेत समतल कर दिए हैं। खेत दिखाकर 11 लाख रुपए का बिल होना बताया। जबकि किसान ने खेत समतलीकरण का सौदा ही नहीं किया था। किसान ने कहा मैं इतना पैसा नही दे पाउंगा। तब वे दोनो अपने अन्य दो साथियों को फोन कर बुलाए। चारो मिलकर जान से मारने व खेत-घर नीलाम करवाने की धमकी देने लगे। फिर दो लोग किसान को बाइक में बैठा कर घर आए। डरा धमका कर एक व दो लाख के फीक्स डिपोजिट के दस्तावेज छिन लिए। फिर स्टेट बैंक ले जाकर खाते से पांच लाख रुपए निकलवा लिए थे। आरोपी पकड़े गए तो एक बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है।

खबरें और भी हैं...