पुलिस का दावा:ठगी करने वालों के दोस्त मंत्रालय में
बालोद|पिछले हफ्ते मंत्रालय, खाद्य विभाग, पुरातत्व व अन्य विभागों में नौकरी लगाने के नाम पर 35 बेरोजगारों से एक करोड़ 10 लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा था। जो खुद को मंत्रालय में पदस्थ होने की बात कर लोगों को झांसे में लेते थे।
मामले में छह आरोपी जेल चुके हैं। जब गिरोह पकड़ाया तो आशंका जताई जा रही थी कि इतने बड़े ठगी को बिना किसी विभागीय संलिप्तता के अंजाम नहीं दिया जा सकता। पर जांच व सभी आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस का कहना है कि इनकी मंत्रालय से कहीं कोई सेंटिंग नहीं थी। बल्कि इनके कुछ दोस्त वहां पदस्थ हैं। जिनके नाम का फायदा ये उठाया करते थे। उन्ही दोस्तों से बातचीत कर नियुक्ति ी जानकारी हासिल कर लिया करते थे।