योग से बिना पैसा खर्च किए शरीर को रख सकते हैं स्वस्थ
पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में ग्राम नागाडबरी में एक सप्ताह से चल रहे योग शिविर का समापन रविवार को हुआ।
योग प्रचारक हेमंत सिन्हा ने कहा कि संसार सागर की यात्रा के लिए हमारा शरीर एक नाव है। जिसमें उतरना व डूब जाना हम पर निर्भर करता है। जिस तरह छिद्र युक्त जीर्ण-शीर्ण, कमजोर नाव से चंचल, गतिशील, संघर्षयुक्त जलधारा को पार करना कठिन है। उसी तरह रोगी, निर्बल, असमर्थ शरीर से जीवन यात्रा आनंदमय संभव नहीं होता।
विजय, सफलता, आनंद ,उल्लासमय जीवन बहुत कुछ स्वस्थ शरीर पर निर्भर करता है। स्वस्थ शरीर मनुष्य के लिए एक ऐसी ईश्वरीय देन है। योग अपनाएं अपने शरीर को स्वस्थ बनाएं। योग के माध्यम से बिना पैसे खर्च किए हम अपने तन को ही नहीं दिमाग को भी स्वस्थ रख सकते है। शिविर में हस्त मुद्राएं जैसे ज्ञान मुद्रा, वायु मुद्रा, शून्य मुद्रा, अपान मुद्रा, अपान वायु मुद्रा, प्राण मुद्रा, लिंग मुद्रा का ज्ञान कराकर उसके लाभ बताए। प्राणायाम, आसन, जलनेति, सूत्रनेति, यौगिक जौगिंग, सूर्य नमस्कार, बैठने का ढंग, सोने का ढंग के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में फागुराम साहू, हरिराम साहू, डाॅ बन्नूराम, अनिल गजेन्द्र, अनुराधा, गीतिका का सहयोग रहा।