संस्कृति ज्ञान परीक्षा से बच्चों में बढ़ते हैंै संस्कार
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2017-18 में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले बच्चों का सम्मान समारोह रविवार को नगर के गायत्री मंदिर में हुआ। मुख्य अतिथि डीईओ बीआर ध्रुव ने कहा कि बच्चों में संस्कार के बीज बोने का काम गायत्री परिवार कर रहा है। इस परीक्षा में हर बच्चे को भाग लेना चाहिए। इससे मानवीय व नैतिक मूल्यों का विकास होता है।
अध्यक्षता कर रहे भिलाई उपजोन प्रभारी एसपी सिंग ने कहा कि परीक्षा का उद्देश्य छात्र छात्राओं में सांस्कृतिक चेतना जागृत करना, भारतीय संस्कृति से परिचय, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को दैनिक जीवन से जोड़ना, नैतिक शिक्षा, सामान्य ज्ञान, पर्यावरण, खेलकूद का ज्ञान संधर्वन करना है। विशेष अतिथि जिला समन्वयक धन्नू लाल साव, उप जिला समन्वयक अर्जुन हिरवानी, बीईओ बसंत बाघ, एफआर कोसरिया थे। राज्य स्तर पर 7वीं में आयुष वर्मा व 10वीं में मोनिका यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जो परिवार सहित संस्था की ओर से 15 मई को पांच दिन के लिए हरिद्वार व ऋषिकेश दर्शन पर जाएंगे। ब्लाॅक प्रभारी युगल किशोर साहू बालोद, बिसंभर बघमरिया डौंडीलोहारा, आदिनाथ साहू गुरुर, पीतांबर लाल साहू डौंडी, चन्द्रिका चंद्राकर गुंडरदेही, मिलन सिन्हा, भोलाराम साहू, बिरेन्द्र साहू, वेदप्रकाश साहू, आरआर वर्मा, ईश्वरी सिन्हा, ममता सोनेश्वर आदि मौजूद रहे।
परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले बच्चों का हुआ सम्मान, दो बच्चे जाएंगे हरिद्वार व ऋषिकेशधाम दर्शन करने
बालोद. सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र के साथ भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल हुए बच्चे।
इन बच्चों का किया गया सम्मान
5वीं में चांदनी डौंडीलोहारा, भूमिका साहू माहूद बी, श्रीति गुरुर, 6वीं में दीपिका गावरे टेकापार, राहुल बलेन्द्र गांधी विद्या मंदिर राजहरा, होमेश्वर ठकियार कमरौद, 7वी में आयुष वर्मा गुरुर, लोकेश्वरी पटेल झलमला, शिवेश कुमार फरदफोड़, 8वीं में भारती यादव टेकापार, प्रवीण कुमार ठाकुर डौंडी, चैतेग्या पटेल कमरौद, 9वीं में दानेश्वर विश्वकर्मा सशिमं डौंडीलोहारा, इतेश कुमार देशमुख भांठागांव बी, फुलसी साहू छेड़िया 10वी में मोनिका यादव नेवारीकला, रोजीबाला साहू कनेरी, अदिती नागवंशी सुरेगांव, 11वीं में रीतिका मेश्राम अर्जुन्दा , मनीषा बोगे डौंडीलोहारा, वंदना साहू अर्जुन्दा, 12वीं में प्रतिमा ठाकुर भानपुरी, प्रीति दुधली, कीर्तिकांत देशमुख बड़गांव व कॉलेज स्तर पर खेमलाल साहू अरमरीकला, टामिन सिन्हा गुंडरदेही, लुकेश्वरी पटेल अरमरीकला का सम्मान हुआ।