पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना इंजीनियर सरपंच करवा रहे थे काम, मुजालगोंदी में 50 हजार से मंच निर्माण चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, एक हफ्ते में ढही दीवार

बिना इंजीनियर सरपंच करवा रहे थे काम, मुजालगोंदी में 50 हजार से मंच निर्माण चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, एक हफ्ते में ढही दीवार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्या कहते हैं जिम्मेदार: सरपंच राम गुलाल सोम ने कहा कि निर्माण में मटेरियल का इस्तेमाल सही ढंग से हुआ है। गलती ये हो गई दीवार के पके बिना ही मैंने मजदूरों को बीच में रेत डलवा दिया, जिससे दीवार गिर गई। जहां निर्माण हुआ है, वह जगह पांच फीट गहरा भी है। इससे रेत का दबाव दीवार पर पड़ा।

बालोद|बिना इंजीनियर व मजबूत काॅलम के ग्राम मुजालगोंदी में खुला मंच (चबूतरा) निर्माण के एक हफ्ते के भीतर ढह गया है। गांव के लोगों ने पंचायत प्रशासन पर गुणवत्ताहीन निर्माण का आरोप लगाया है। जनपद निधि के तहत 50 हजार खर्च कर सरपंच ही मंच का निर्माण करवा रहा था। पांच फीट दीवार बन गई थी। बीच भाग में रेत डालकर प्लास्टर करने का काम बचा है। पर घटिया निर्माण टिक नहीं पाया। सरपंच ने जैसे ही दीवारों के बीच रेत डलवाई एक तरफ की दीवार भरभरा कर गिर गई। गनीमत घटना के वक्त कोई नहीं था।

खबरें और भी हैं...