बालोद|अमलीडीह छात्रावास के उन्नयन के लिए एक करोड़ 52 लाख रुपए स्वीकृत हुआ है। इस राशि से नवीन भवन निर्माण होगा। साथ ही वर्तमान में 30 सीटर में संचालित छात्रावास 50 सीटर का हो जाएगा। काम पूरा होने के बाद बच्चों को पर्याप्त जगह मिलेगा। साथ ही अन्य बच्चे प्रवेश ले पाएंगे।