पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंडरवाणी के 3 बच्चों को 6000 छात्रवृत्ति मिलेगी

पेंडरवाणी के 3 बच्चों को 6000 छात्रवृत्ति मिलेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य परीक्षा 2017-18 में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पेंडरवानी के तीन बच्चों प्रियंका देवांगन, सत्यभामा सोनवानी व खेमचंद पटेल का चयन हुआ है। परीक्षा की तैयारी शिक्षक मारुति शर्मा स्कूल के बाद दो घंटे अतिरिक्त क्लास लेकर करवाते थे।

पिछले वर्ष भी इसी स्कूल से 15 बच्चों का चयन हुआ था। संस्था के प्रधानपाठक मनोहर सिंह दीवान, सरपंच गोवर्धन मेश्राम, एसएमसी के अध्यक्ष गिरधारी लाल देवांगन ने चयनित बच्चों का सम्मान किया। शासन की योजना से अब इन बच्चों को नौवी से 12वीं पढ़ते तक हर साल 6000 रुपए छात्रवृत्ति मिलेगी।

खबरें और भी हैं...