पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालोद में 51 सीसी रोड पर चढ़ेगी डामर की परत, 2.63 करोड़ से होगा सिलकोट

बालोद में 51 सीसी रोड पर चढ़ेगी डामर की परत, 2.63 करोड़ से होगा सिलकोट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के लोगों को धूल से राहत दिलाने 51 सीसी रोड पर डामर की परत चढ़ाई जाएगी। इसके लिए शासन ने नपा के भेजे 2.63 करोड़ रुपए के प्रस्ताव पर सहमति जता दी है। टेंडर भी जारी हो चुका है। इस माह के अंत तक भूमिपूजन होगा फिर अगले माह से काम शुरू होगा।

नपा के अनुसार शहर के सभी 20 वार्डो के अंदर बिछे सीसी रोड में डामर की परत चढ़ेगी यानि सिलकोट होगा। दो साल पहले से सभी सीसी रोड पर सिलकोट (डामरीकरण) करने की योजना नगर पालिका ने बनाई है। जिसके तहत चरणवार काम हो रहा है। पहले चरण में सात जगहों के सीसी रोड में 60 लाख रुपए खर्च करके सिलकोट किया जा चुका है। जून के तीसरे सप्ताह तक काम पूरा कराने के दावे नपा के अफसर व जनप्रतिनिधि कर रहे हैं। नपाध्यक्ष विकास चोपड़ा का कहना है कि शहर के प्रमुख मार्गों का सिलकोट हो चुका है। अब शहर के अंदर बिछे सीसी रोड को सिलकोट करने राशि स्वीकृत कर दी है। शहर के अंदर सभी वार्डों में लगभग 9 किलोमीटर तक सीसी रोड बना है, जिसका सिलकोट होगा।

जल्द जारी होगा वर्कऑर्डर

नगर पालिका सीएमओ रोहित कुमार साहू, अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने बताया कि शहर के अंदर 51 जगहों के सीसी रोड पर सिलकोट होगा। अभी 45 जगहों के लिए वर्कआर्डर जारी करना बचा है। अभी मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है।

अब इन जगहों में होंगे सिलकोट, ये फायदे होंगे

नयापारा, संजय नगर, पाररास, पांडेपारा, सिंधी काॅलोनी, गंजपारा, कुंदरुपारा, आमापारा, शिकारीपारा सहित सभी 20 वार्डों के 51 जगहों में सिलकोट होगा। काम पूरा होने के बाद लोगों को धूल से राहत मिलेगी। कई जगह सीसी रोड भारी वाहनों के दबाव के कारण खराब हो चुके हैं।

यहां हो चुका सिलकोट

फव्वारा चौक से नयापारा विनय टाकिज तक, हलधर नाथ चौंक से इंदिरा चौंक, बाजार चौंक से हीरापुर रोड, कचहरी चौक से खरखरा केनाल, गंजपारा सहित अन्य सात जगहों के सीसी रोड का सिलकोट किया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...