पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुपोषण चौपाल में पालकों से कहा लू से बचाने बच्चों को धूप में खेलने से रोकें

सुपोषण चौपाल में पालकों से कहा- लू से बचाने बच्चों को धूप में खेलने से रोकें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद|गुरुवार को ग्राम लाटाबोड़ के तीनों आंगनबाड़ी केंद्र में सुपोषण चौपाल मनाई गई। जिसमें बच्चों को खीर पुड़ी खिलाकर उनके पालकों को लू से बचने का उपाय बताया गया। कार्यकर्ता विद्या गुप्ता ने कहा बच्चों को धूप में खेलने से रोके। कहीं बाहर जाना जरूरी है तो खुद के साथ बच्चों के सिर व कान कपड़े से ढक कर रखें। पानी में सुबह प्याज डालकर रखें फिर शाम को उसी पानी से नहाने की सलाह देकर कहा गया कि इससे लू नहीं लगता। बड़ों को भी कहा गया कि धूप में निकलते समय हमेशा प्याज साथ में रखें। इस दौरान देवकुंवर साहू, रोहिणी, ममता, कुंती बाई, मोहनी, मधु, कौशिल्या बाई मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...