बालोद|खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से योगमुडो मार्शल आर्ट की कोचिंग कैंप संस्कार शाला में सुबह 6.30 से 8.30 बजे तक किया जा रहा है। जिले में मार्शल आर्ट सीखने के इच्छुक बच्चे संस्कार शाला आकर इसका नि:शुल्क लाभ ले सकते हैं। कोच सुरेश शांडिल्य ने बताया कि गर्मी छुट्टी में छात्राओं को इस कैंप में आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जा रही है। कैंप में 5 से 45 साल तक के लोग भाग ले सकते हैं। कैंप 25 मई तक चलेगा।