बलौदा बाजार/लवनबन| आंधी व बारिश में अघोषित कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। आए दिन बार-बार बिजली बंद होने से आंचल के ग्राम पनगांव, लवनबन, बम्नमुड़ी, बिटकुली, डोटोपार, खटियापाटी, धनगांव, सुढ़ेली, सुढ़ेला आदि में हो रही कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। पिछले दो महीनों से फॉल्ट कहकर कभी भी बिजली बंद हो जा रही है। सुबह गुल हुई बिजली दोपहर तक आती है, फिर शाम को बंद हुई तो देर रात तक आती है। ऐसे में ग्रामवासियों को गर्मी में दिक्कत हो रही है। पास ही पनगांव के खोरसी नाला में लाइट जलती रहती है और उक्त सभी गांवों में हर पांच व दस मिनट में गुल हो जाती है, फिर घंटों बाद आती है।