नशा व अपराध मुक्त समाज बनाने ली शपथ
जिले में कच्ची शराब के लिए कुख्यात ग्राम सुढ़ेली के ग्रामवासियों ने अब कच्ची शराब नहीं बनाने व बेचने की शपथ ली है। पुलिस अधीक्षक आरएन दाश के निर्देश में सिटी कोतवाली प्रभारी राम अवतार ध्रुव के नेतृत्व में हमर संगवारी हमर पुलिस व सखी वन स्टॉप सेंटर के बैनर के तले शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस समाज की शत्रु नहीं मित्र है, नशा ही अपराध की जननी है। अधिकतर अपराध नशे के कारण होते हैं। नशामुक्ति से ही समाज को अपराध मुक्त किया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों को मोबाइल से होने वाले साइबर अपराधों के विषय में सामाजिक, आर्थिक अपराध, बच्चों-महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के बार में जानकारी दी। सखी वन स्टॉप सेंटर की ज्योति तांडी ने सेंटर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं व बच्चों के प्रकरण के संबंध में महिलाओं के साथ हर समय उपलब्ध है। नारी शक्ति जागरण पर उत्प्रेरक कविता के माध्यम से विचार व्यक्त किए।
सुढ़ेली में हमर संगवारी हमर पुलिस व सखी वन स्टॉप सेंटर का कार्यक्रम
बलौदा बाजार. सुढ़ेली में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।