पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 108 की 6 में से 3 गाड़ियां कंडम, टायर भी फटे बॉडी में लगी जंग, 3 के भरोसे ही चल रहा काम

108 की 6 में से 3 गाड़ियां कंडम, टायर भी फटे बॉडी में लगी जंग, 3 के भरोसे ही चल रहा काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बलौदाबाजार/पलारी

घायलों और बीमारों को अस्पताल तक पहुंचाने सरकार और जीवीके कंपनी द्वारा संचालित संजीवनी 108 के वाहन आए दिन खराब हो रहे हैं। हर महीने 10 से 12 दिन तो रायपुर बनने जाते रहते हैं। जिले में 6 में से 3 गाड़ियां कंडम हो गई हैं। ज्यादातर गाड़ियां 6 साल पुरानी हैं और लगभग 6 से 7 लाख किमी तक दौड़ चुकी हैं। बॉडी भी सड़ चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और जीवीके कंपनी है कि नोट छापने के चक्कर में लोगो को बिना सुविधा दिए ही गाड़ी दौड़ाए जा रही है।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी योगेश शर्मा ने कहा कि गाड़िया बहुत पुरानी हो चुकी हैं। जीवीके कंपनी के जिला कोऑर्डिनेटर से बात कर बताता हूं। वहीं जीवीके कंपनी के जिला समन्वयक एस रमेश राव ने बताया कि जिले में चल रही गाड़ियों में इस तरह की समस्या तो हैं। इसकी पूरी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर को दी जा चुकी है और उनसे नई गाड़ियों की मांग की गई है।

जिले में सिर्फ 2 जगह सिमगा और बिलाईगढ़ में गाड़ियों की हालत थोड़ी ठीक है । सिमगा की गाड़ी 3.50 लाख तो बलौदा बाजार की गाड़ी 650 लाख किमी से ऊपर चल चुकी है। लेकिन उसको बनवाने में ध्यान नहीं देते गाड़ी की कंडीशन इतनी खराब है कि आये दिन खराब होने के चलते गाड़ी के इलाज कराने रायपुर ले जाया जाता है अभी ये गाड़ी 23 मार्च से 12 अप्रैल तक रायपुर के सरदार बलदेव गैराज मोहदा पारा में इलाज चल रहा था जिसके चलते लोगो को स्वास्थ्य सुविधा के लिए निजी वाहनों से आना पड़ा।

पलारी के संजीवनी की कंडीशन भी खराब है। यहां की गाड़ियां 5 लाख 46 हजार किमी से ज्यादा चल चुकी हैं। 90 हजार किमी चलने के बाद भी टायर नहीं बदलने से खराब हो चुके हैं। मेंटेनेंस नहीं होने के कारण पिछले 10 दिनों से खड़े हैं। वहीं भाटापारा में भी गाड़ी की हालत सबसे ज्यादा खराब है।

कंडम 108 में टूटा पड़ा स्ट्रेचर।

108 वाहन के संबंध में परिवहन विभाग के जिला अधिकारी एएस लकड़ा ने बताया कि संजीवनी 108 वाहन सरकारी है और वे लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए है। इसीलिए उस पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि कहीं लोगों को मिल रही सुविधाओं में कमी न हो जाए। अगर गाड़ी की हालत खराब है, टायर बहुत घिस चुके हैं तो इसके कारण लोगों के जान माल का नुकसान हो सकता है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर कार्रवाई की जाएगी।

रखी जा रही है नजर, आला अफसरों को दी जानकारी

खबरें और भी हैं...