पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचला

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलौदा बाजार| 15 तारीख की रात 7.30 बजे कुकुर्दी बाईपास रोड के पास अज्ञात ट्रक ने मोटर साइकिल सवार 2 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। थाना प्रभारी राम अवतार ध्रुव से मिली जानकारी अनुसार राजेन्द्र घृतलहरे पिता चंद्र कुमार घृतलहरे 22 वर्ष और हरिकृष्ण घृतलहरे पिता जुगरु घृतलहरे 26 वर्ष मोटर साइकिल आ रहे थे।

इसी दौरान बलौदा बाजार के बाईपास रोड के पास कोई अज्ञात वाहन उन्हें कुचलते हुए निकल गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ज्ञात हो कि बलौदा बाजार चारों और से सीमेंट संयंत्रों से घिरा होने के चलते ट्रकों की आवाजाही बढ़ते जा रही है, जिसके चलते आये दिन जिले में इस तरह के एक्सीडेंट आम बात हो गई है।

खबरें और भी हैं...