पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चलती ट्रक से सीमेंट चोरी करने वाले चार युवक गिरफ्तार

चलती ट्रक से सीमेंट चोरी करने वाले चार युवक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलौदाबाजार| सोमवार को थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, निरीक्षक रामअवतार ध्रुव के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में विभिन्न ट्रक से सीमेंट चोरी कर पार करने वाले चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। प्रार्थी शीतल कुमार धृतलहरे पिता लालजी निवासी ग्राम खैदा थाना सिटी कोतवाली बलौदा बाजार ने शिकायत की थी कि रविवार को लगभग 9 बजे रात में ट्रक में लाफार्ज सीमेंट प्लांट सोनाडीह से सीमेंट भरकर रायगढ़ जा रहा था। ग्राम खैदा के पास खाना खाने के लिए रुका था तभी पीछे से आ रहा ट्रक ड्राइवर ने प्रार्थी को बताया कि आपके ट्रक में भरी सीमेंट को देखो मुड़ियाडीह के पास रोड में कुछ चोर सीमेंट बोरी को ले जा रहे हैं। प्रार्थी मुड़ीयाडीह में जाकर देखा तो 4 चोर कौशल कुमार ध्रुव पिता रामगुलाम, संतोष कुमार सेन पिता रामेश्वर, महेंद्र कुमार मानिकपुरी पिता सुरेश कुमार सहित एक नाबालिग सभी निवासी ग्राम मुड़ियाडीह सीमेंट की बोरी को चलते हुए ट्रक में चढ़कर सीमेंट की बोरी को फेंक कर उसे मोटरसाइकिल में लाकर दुकान के पास 10 सीमेंट बोरी को जमा कर रहे थे।

पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल जाकर चलते ट्रक में सीमेंट बोरी को चुराने वाले गिरोह को रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी कौशल कुमार तथा संतोष सेन से घटना में उपयोग की मोटर साइकिल को जब्त किया गया है। चारों चोरों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, इसमें तीन को उप जेल दाखिल किया गया।

खबरें और भी हैं...