सोनाडीह में हमर संगवारी हमर पुलिस कार्यक्रम में शामिल हुए ग्रामवासी
करही बाजार| शुक्रवार को सिटी कोतवाली बलौदा बाजार पुलिस चौकी करही बाजार प्रभारी आरएस सीह के सहयोग से पुलिस अधीक्षक आरएन दास के निर्देशानुसार हमर संगवारी हमर पुलिस के कार्यक्रम का आयोजन गांव सोनाडीह में किया गया। इसमें पुलिस चौकी प्रभारी आरएस सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आप समस्त ग्रामवासी सोनाडीह सदैव पुलिस की सहायता करें। इससे पुलिस आपराधिक तत्व के लोगों पर नजर रख अपराधों पर लगाम लगा सके। चौकी प्रभारी ने जानकारी देते हुए कहा कि महिला की सुरक्षा प्रथम सुरक्षा है आप सब एक समिति के आधार पर ग्राम की शांति व्यवस्था को सजग बनाए रखें। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि अजीत पाल, लतेल पाल राजेंद्र साहू सहित पुलिस चौकी टीम व ग्रामवासी अधिक संख्या में उपस्थित थे।